By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: नदियों के राजस्व अभिलेखों का 1359 फसली आधार वर्ष से मिलान कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > नदियों के राजस्व अभिलेखों का 1359 फसली आधार वर्ष से मिलान कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

नदियों के राजस्व अभिलेखों का 1359 फसली आधार वर्ष से मिलान कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश

Amarkesadmin
Last updated: July 7, 2026 1:07 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

बहजोई, 07 जुलाई, 2026।

जिलाधिकारी श्री अंकित खण्‍डेलवाल के निर्देशन में दिनांक 07 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, सम्भल में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में जनपद के राजस्व लेखपालों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की तीनों तहसीलों के राजस्व लेखपालों ने प्रतिभाग किया, जिनके कार्यक्षेत्र में नदियां प्रवाहित होती हैं।
बैठक में जनपद की विभिन्न नदियों से संबंधित राजस्व अभिलेखों की समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री सत्यप्रिय सिंह ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र की नदियों के राजस्व अभिलेखों का 1359 फसली आधार वर्ष के अभिलेखों से सावधानीपूर्वक मिलान करें। यदि अभिलेखों में किसी प्रकार का अंतर अथवा परिवर्तन परिलक्षित होता है तो उसका स्पष्ट विवरण तैयार करते हुए आवश्यक तथ्य संकलित किए जाएं। उन्होंने कहा कि अभिलेखों का परीक्षण पूरी गंभीरता एवं शुद्धता के साथ किया जाए तथा नदियों की वर्तमान स्थिति के अनुरूप आवश्यक विवरण तैयार कर निर्धारित प्रारूप में जिला मुख्‍यालय को समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
बैठक के दौरान राजस्व अभिलेखों के सही रख-रखाव, अद्यतन अभिलेखीकरण तथा नदियों से संबंधित अभिलेखीय विवरणों की शुद्धता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। यह बैठक जनपद के जलस्रोतों और नदियों के संरक्षण तथा उनके सटीक राजस्व अभिलेखों के रख-रखाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु ‘‘मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान-फेज-05 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत मेगा इवेन्ट का आयोजन
नागरिकों से अपील: निर्माण मलबा न फेंकें, स्वच्छ काशीपुर में योगदान दें
धूम्रपान न करें, पर्यावरण बचाएं: एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को प्रेरित किया
स्काउट गाइड शिविर का समापन
पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध हालत मौत, परिजनों ने काटा हंगामा, 3 पुलिसकर्मी निलंबित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
Next Article जिला सूचना कार्यालय में पुस्तकालय, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल एवं भंडार कक्ष के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?