आज गौशाला सरस्वती शिशु मंदिर में एक सुंदर एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री हरीश शाक्यजी द्वारा विद्यालय के कक्ष निर्माण हेतु प्रदान की गई पाँच लाख रुपये की राशि से निर्मित कक्ष का लोकार्पण किया गया। माननीय विधायक जी ने नवीन कक्ष का निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की।
इसके उपरांत विद्यालय परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद स्वरूप भोजन वितरण किया गया, जिसमें बिल्सी नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया।
नवीन शैक्षणिक सत्र में अनेक विद्यार्थियों ने विद्यालय में प्रवेश लिया। सभी नव प्रवेशित विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से स्नेह, आशीर्वाद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। सभी विद्यार्थियों से यही अपेक्षा है कि वे मन लगाकर अध्ययन करें और अपने परिवार, विद्यालय एवं समाज का नाम गौरवान्वित करें।
इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों, अभिभावकों एवं नगरवासियों का हार्दिक धन्यवाद।

