आज 15 अगस्त 2026 को नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर और आईटीसी मिशन सुनहरा कल टीम के संयुक्त तत्वाधान में स्वतंत्र भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़ी भव्यता और दिव्यता के साथ नगर पालिका परिसर में कराया गया l इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश कुमार बजरंगी जी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी श्रीमती पवित्रा त्रिपाठी जी ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया l स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर समस्त सभासदगण और नगर पालिका के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे l स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर नगर पालिका के स्वच्छता कर्मियों को प्रशस्ति प्रमाण देकर सम्मानित भी किया गया l

