By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: न,पा,परि,बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने नगर में पड रही कड़ाके की ठंड का उठाया मुद्दा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > न,पा,परि,बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने नगर में पड रही कड़ाके की ठंड का उठाया मुद्दा
उत्तर प्रदेशराज्य

न,पा,परि,बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने नगर में पड रही कड़ाके की ठंड का उठाया मुद्दा

Amarkesadmin
Last updated: December 19, 2025 9:40 am
Amarkesadmin
9 months ago
Share
SHARE

नगर के गरीब मजदूर तबके के लोगों को ठंड से राहत हेतु तत्काल कंबल वितरण की मांग#
“बैठक में नगर की टूटी सडके,जलमग्न नाले नाली, अतिक्रमण अहम मुद्दे बैठक से रहे गायब”
:बीते माह पालिका के एक बाबू के भ्रष्टाचार मैं रंगे हाथों पकड़े जाने के मुद्दे पर भी नहीं हुई चर्चा:

सहसवान (बदायूं): नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सहसवान नगर के चौतरफा विकास कार्य कराए जाने के लिए बोर्ड सदस्यों की बुलाई गई बैठक में नगर की जनता को आस थी कि आज बैठक में मिनी स्मार्ट सिटी सहसवान के नाम से जाने वाले नगर को कोई बहुत बड़ा तोहफा मिलने वाला है परंतु नगर की जनता का सपना बोर्ड की बैठक के सकुशल संपन्न होने के बाद हवा हवाई हो गया। में उपस्थित सदस्यों ने सर्वप्रथम नगर में कड़ाके की पड़ रही ठंड का मुद्दा उठाकर बोर्ड की बैठक का माहौल बदल दिया अधिकांश सदस्यों ने इस मुद्दे को गरीब मजदूर तबके के लोगों को ठंड में राहत के लिए एक अच्छा कदम बताया सदस्यों ने अध्यक्ष से एक आवाज में कहा की नगर में ठंड पड़ रही है अधिकांश लोगों के पास ठंड की रोकथाम के लिए कपड़े नहीं है इसलिए हमारी प्राथमिकता है की बोर्ड वार्ड के गरीब मजदूर मजलूम कमजोर तबके के लोगों को राहत हेतु प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किए गए लोगों को कंबल उपलब्ध कराए ! जिससे वह ठंड से अपना बचाव कर सके प्रस्ताव का बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ने मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने वार्ड सदस्यों को आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही कंबल खरीद की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद नगर में चिह्नित किए गए लोगों को कंबल उपलब्ध कराएंगे।

बैठक में पालिका सदस्य शहाबुद्दीन ने कहा की वार्ड में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है उन्होंने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहां की वार्ड में सफाई व्यवस्था सुचारू रखी जाए जिससे वार्ड की जनता को कोई परेशानी ना हो वहीं पालिका सदस्य अकरम कुरैशी ने भी उनके वार्ड मोहल्ला नसरुल्लागंज अकबराबाद कंबाइंड में भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने का मुद्दा उठाकर माहौल को गर्मा दिया। श्री कुरैशी ने ने जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे एव नियमित सफाई व्यवस्था न होने से वार्ड में मक्खी मच्छर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिससे संक्रामक रोग फैलने की संभावना प्रबल हो रही है। दोनों वार्ड सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रस्ताव पर अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने कहा कि उन्होंने प्रस्ताव लिख लिया है तथा वार्डों में नियमित सफाई व्यवस्था के लिए पूर्ण प्रयास करेंगे।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नगर में बड़े पैमाने पर दुर्गंध भरे पानी से भरे हुए नाले एवं नालियों के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने तथा दूषित पानी की निकासी की व्यवस्था समुचित ना होने नगर में बढ़ रहे अतिक्रमण के अलावा टूटी-फूटी सड़कों, नगर के प्रत्येक वार्ड में शरीर को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से पार्क एवं जिम की व्यवस्था न होने के अलावा प्राइवेट बस स्टैंड तथा नगर के अतिव्यस्त चौराहा पर शौचालय मूत्रालय की व्यवस्था एवं तथा पार्किंग की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था न होने जैसे अहम मुद्दों पर नगर के प्रत्येक वार्ड के जिम्मेदार एवं जनता के मौलिक अधिकारों की आवाज को बुलंद करने वाले वार्ड सदस्यगढ़ों ने भी बोर्ड की बैठक में उपरोक्त मुद्दों को उठाना उचित नहीं समझा काश: अगर बोर्ड के सम्मानित जिम्मेदार जनप्रतिनिधि पालिका अध्यक्ष के समक्ष उपरोक्त मुद्दों को गंभीरता से उठाकर आवाज बुलंद करते तो निश्चित बोर्ड की बैठक में जनता के हितों के लिए पालिका अध्यक्ष द्वारा कोई ना कोई निर्णय अवश्य लिया जाता परंतु ऐसा नहीं हुआ।

बैठक में गत माह भ्रष्टाचार के मामले में पालिका के ही सभासद सिफतेन अली द्वारा नगर पालिका के एक बाबू को भ्रष्टाचार के मामले में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किए जाने के मुद्दे पर भी कोई चर्चा किसी भी सदस्य ने उठाना उचित नहीं समझा काश अगर कोई भी बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि सभासद मुद्दा उठता और अध्यक्ष के समक्ष बात रखता कि जब भ्रष्टाचार के मामले में सभासद से भी पैसों की मांग की जाती है तो आम जनता के प्रति नगर पालिका के बाबू लोगों का क्या रवैया होगा यह किसी से छिपा नहीं है तो निश्चित पालिका अध्यक्ष भी पालिका में काम करने वाले सभी बाबुओं को सख्त हिदायत देते। सभासद द्वारा पालिका के ही एक बाबू को ₹8000 की विकास कार्यों के नाम पर नगद रिश्वत देते एंटी करप्शन टीम से गिरफ्तार कराए जाने से नगर पालिका परिषद सहसवान …

HC का बड़ा फैसला: धार्मिक स्वतंत्रता के नाम पर सार्वजनिक भूमि पर कब्जा मंजूर नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बालिकाओ को दिया गया आत्मरक्षा व योग प्रशिक्षण
Dr. Rajendra Pansia को ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ में मिला स्थान
पूरन सिंह लोधी जी को ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बनने पर बधाई
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026: जीरो फैटेलिटी के प्रति जागरूकता अभियान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की 10वीं बैठक आयोजित
Next Article गीता सिखाती है जीने की कला = स्वामी कृष्णानंद झा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?