भारतीय किसान यूनियन (भानु) के नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया के नेतृत्व में भाकियू भानु गुट के नेता किसानों की लंबित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया.
गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया को उनके घर पर ही अरेस्ट किया गया. वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष भाटी (शाहदरा), राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज चौधरी को उनके कार्यालय पर, एनसीआर अध्यक्ष सुनील अवाना और प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल बैसोया को उनके आवासों पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया. नेताओं के घरों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही.

