बिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा दिनेश मधु आई हॉस्पिटल पर मूर्ति एवं फेब्रिक पेंटिंग कम्पटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इधर इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने होली मिलन समारोह में होली के रंगों और उमंग का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान नृत्य, गीत-संगीत और कई मनोरंजक खेलों ने समारोह को और रंगीन बना दिया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से आपसी संबंध और अधिक मजबूत होते हैं। अंत में मिट्टी की मूर्ति प्रतियोगिता में सोनम ने प्रथम और सोनाक्षी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। फैब्रिक पेंटिग प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम एवं हिमांशु ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी, सचिव भारती अग्रवाल, रितु अग्रवाल, मधु शर्मा, ममता अग्रवाल, लता अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, संगीता, कृष्णा गुप्ता, अनुपम आदि उपस्थित रही।

