By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: स्वास्थ्य योजनाओं ने बदली ज़िंदगी, उम्मीद और विश्वास की नई मिसाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > स्वास्थ्य योजनाओं ने बदली ज़िंदगी, उम्मीद और विश्वास की नई मिसाल
उत्तर प्रदेशराज्य

स्वास्थ्य योजनाओं ने बदली ज़िंदगी, उम्मीद और विश्वास की नई मिसाल

Amarkesadmin
Last updated: June 18, 2026 2:45 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

बदायूँ: 18 जून। जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नवजात देखभाल तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से अनेक परिवारों को नया जीवन, सुरक्षा और बेहतर भविष्य मिला है।
आसफपुर विकासखंड के ग्राम कुआंडा में जन्मी नन्हीं सरस्वती इसका जीवंत उदाहरण है। जन्म के समय उसका वजन मात्र 2.1 किलोग्राम था और वह कम जन्म वजन (लो बर्थ वेट) की श्रेणी में थी। पर्याप्त स्तनपान न मिलने और उचित देखभाल के अभाव में उसकी स्थिति लगातार कमजोर होती गई। नियमित गृह भ्रमण के दौरान आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समस्या की पहचान की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार को परामर्श दिया, कंगारू मदर केयर (केएमसी) की जानकारी दी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। निरंतर निगरानी और देखभाल के परिणामस्वरूप सरस्वती का स्वास्थ्य सुधरा और आज वह एक स्वस्थ एवं सक्रिय बालिका है।
इसी प्रकार भोजपुर क्षेत्र की ज्योति को गर्भावस्था के शुरुआती चरण में ही उच्च जोखिम गर्भवती (एचआरपी) के रूप में चिन्हित किया गया। उनका हीमोग्लोबिन स्तर अत्यंत कम था, जिससे मां और शिशु दोनों के लिए खतरा था। आशा, एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लगातार काउंसिलिंग, नियमित एएनसी जांच, आयरन थेरेपी तथा संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया। परिणामस्वरूप सुरक्षित प्रसव हुआ और ज्योति ने 2800 ग्राम वजन के स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं।
बिसौली क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर में जुड़वा बच्चों के जन्म का मामला भी स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता का उदाहरण है। गर्भवती महिला को उच्च जोखिम श्रेणी में चिन्हित कर लगातार निगरानी की गई। समय पर रेफरल, सुरक्षित संस्थागत प्रसव तथा जन्म के बाद कंगारू मदर केयर और होम-बेस्ड न्यूबॉर्न केयर के माध्यम से दोनों बच्चों की देखभाल सुनिश्चित की गई। आज दोनों बच्चे स्वस्थ हैं और सामान्य रूप से विकास कर रहे हैं।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत ग्राम नदायल निवासी सात वर्षीय सोहेल को जन्मजात हृदय रोग से मुक्ति मिली। विद्यालय में स्वास्थ्य जांच के दौरान उसकी पहचान हुई। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार महंगे उपचार का खर्च उठाने में असमर्थ था। आरबीएसके टीम ने आवश्यक समन्वय स्थापित कर उसे उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थान में निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया। सफल हृदय शल्य चिकित्सा के बाद सोहेल आज सामान्य बच्चों की तरह खेल-कूद और दैनिक गतिविधियों में भाग ले रहा है।
ये कहानियां दर्शाती हैं कि समय पर पहचान, प्रभावी परामर्श, समर्पित स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत तथा शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से गंभीर परिस्थितियों को भी सफलता में बदला जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग की ये पहलें न केवल जीवन बचा रही हैं, बल्कि समाज में विश्वास, जागरूकता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत नींव भी स्थापित कर रही हैं।

विचार गोष्ठी एवं उनके जीवन पर चर्चा पुष्पांजलि कार्यक्रम का डीएम को दिया पत्र
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने सीटों पर ठोका दावा
नगर पंचायत मीरगंज में बृहद वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान–2026 के अंतर्गत सफलतापूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
यूपी कैडर के IAS अधिकारी नवीन कुमार G.S. – तकनीकी पृष्ठभूमि और प्रशासनिक उत्कृष्टता के प्रतीक
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बेनामी संपत्तियों पर छापा, पूर्व अधिकारी की संपत्ति जब्त
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article प्रदर्शनी के दूसरे दिन लोगों में दिखी योजनाओं की जानकारी लेने की उत्सुकता
Next Article विश्व योग दिवस पर अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?