चंदौसी में श्री हनुमान मन्दिर “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत कलश वंदन यात्रा के पहुँचने पर चंदौसी पालिका अध्यक्ष श्रीमती लता वार्ष्णेय जी ने स्वागत किया तथा विधिवत रूप से कलश पूजन किया गया ।
“समरसता संकल्प अभियान” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और भारतीय जीवन मूल्यों को सशक्त बनाने का जनआंदोलन है। यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए आपसी सद्भाव, समानता, सहयोग और राष्ट्रहित के प्रति सामूहिक संकल्प को मजबूत करता है।

