By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: डीएम की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा रैली, उमड़ा जनसैलाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > डीएम की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा रैली, उमड़ा जनसैलाब
उत्तर प्रदेशराज्य

डीएम की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा रैली, उमड़ा जनसैलाब

Amarkesadmin
Last updated: August 13, 2026 1:13 pm
Amarkesadmin
1 month ago
Share
SHARE

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
राजकीय इंटर कॉलेज खिरनीबाग से शहीद उद्यान पार्क तक गूंजे देशभक्ति के नारे, हाथों में लहराया तिरंगा
शाहजहांपुर, 13 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत गुरुवार को जनपद में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज खिरनीबाग से शुरू हुई यह यात्रा कचहरी चौराहा, सदर बाजार और टाउन हॉल होते हुए शहीद उद्यान पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज में मां सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर तथा गुब्बारे उड़ाकर तिरंगा रैली का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय गीत के साथ शुरू हुई यात्रा में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच पूरा रैली मार्ग देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान-2026 को 09 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे गौरव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि जनपद मुख्यालय के साथ ही तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
तिरंगा रैली में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी स्वयं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। अधिकारियों ने आमजन से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी ने नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान के डिजिटल सेलिब्रेशन में भी सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिक तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर तथा वंदे मातरम का गायन कर उसे हर घर तिरंगा की वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करें।
विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता से निकली तिरंगा यात्रा शहर में आकर्षण का केंद्र बनी रही। पूरे रैली मार्ग पर लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा।

अनूपशहर क्षेत्र पंचायत में 3 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लिए बजट पारित
सहसवान में शिक्षकों को बांटे गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड
कौन अपना टिकट बचाने में होगा कामयाब?
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
मुरादाबाद में जिला क्लस्टर सुविधा इकाई एवं जीआई समिति की बैठक सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मिशन शक्ति के तहत बच्चों को किया जागरूक
Next Article हरिश्चंद्रवंशीय महिला समाज के तीज मिलन में सखियों ने बिखेरा हुनर और मस्ती का रंग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?