भोपाल में धर्म परिवर्तन और शोषण से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है. आरोप है कि अमरीन और आफरीन नाम की दो बहनों ने मिलकर एक संगठित गैंग खड़ा कर रखा था, जो गरीब परिवारों की लड़कियों को नौकरी और मदद का लालच देकर अपने जाल में फंसाती थीं. इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर मानसिक, शारीरिक शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता था.बाग सेवनिया थाना पुलिस ने दो पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का गंभीर मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने अमरीन खान उर्फ माहिरा, आफरीन और चंदन यादव सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. इस मामले ने प्रशासन और समाज दोनों को गहरी चिंता में डाल दिया है.

