मुंबई के रहने वाले अभिषेक वैश्य ने महज 21 साल की उम्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनकर अपने माता-पिता को 150 एकड़ की टाउनशिप में ₹1 करोड़ का घर गिफ्ट किया है।
अभिषेक 13 साल की उम्र से दादर में सुबह 3 से 6 बजे तक पिता के साथ सब्जी बेचते थे। तब उनके परिवार की दिहाड़ी महज 200-400 रुपये होती थी और वे विक्रोली में 150 स्क्वायर फीट के छोटे से कमरे में रहते थे। काम के बाद अभिषेक स्कूल जाते और रात में पढ़ाई करते थे।
CA परीक्षाओं की तैयारी के दौरान उन्होंने रोजाना 16-18 घंटे पढ़ाई की और जनवरी 2016 में CA बनकर अपने पिता को काम से रिटायरमेंट दे दी।
ओमान में ₹1.5 लाख की शुरुआती सैलरी से अपना करियर शुरू करने वाले अभिषेक अब ओमान और यूएई में अपनी खुद की CA प्रैक्टिस और कंसल्टेंसी फर्म चलाते हैं।

