सम्भल ( बहजोई) 9 जनवरी 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढाने के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 278 राजस्व ग्राम ऐसे हैं जिनमें फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति पूर्ण हो गयी है या 90 प्रतिशत पूर्ण हो गये हैं इनको समीक्षा से हटाया जा रहा है। पूर्ति विभाग को 103 गाँव दिये गये आज 64 गाँव शेष हैं। उन्होंने बताया कि 718 राजस्व ग्राम में फार्मर रजिस्ट्री लंबित हैं तथा 44 ग्राम राजस्व ग्राम चकबंदी वाले है।
मुख्य विकास अधिकारी ने 718 राजस्व ग्राम में फार्मर रजिस्ट्री की क्या रणनीति है उसके विषय में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उप निदेशक कृषि ने बताया कि पूर्ति विभाग से संबंधित कोटेदारों द्वारा बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री में अन्य विभागों द्वारा सहयोग नहीं प्रदान किया जा रहा है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि अन्य विभाग के कर्मचारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री पर कार्य किया जाएगा तथा कोटेदार इसमें सहयोगी की भूमिका में रहेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी का फार्मर रजिस्ट्री का 10 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है अगर कोई 05 फार्मर रजिस्ट्री से कम करता है तो उसका नो वर्क नो पे के आधार पर वेतन दिया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री को प्राथमिकता पर रखा जाए, फार्मर रजिस्ट्री शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता पर है इस पर विशेष ध्यान दिया जाना सुनिश्चित करें। ब्लॉक वार समीक्षा की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जो 50 प्रतिशत से कम फार्मर रजिस्ट्री बनायेगा उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में अनुपस्थित रहे कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, जिला पंचायती राज अधिकारी चेतेन्द्र पाल सिंह तथा खण्ड विकास अधिकारी गुन्नौर कमलकांत, डीपीएमयू से श्यामा कुमार एवं कृषि विभाग के कर्मचारी एवं ग्राम सचिव एवं पूर्ति विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री समीक्षा बैठक
Leave a Comment

