By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: नर्सिंग भर्ती में पूरी पारदर्शिता, विपक्ष पर स्वास्थ्य मंत्री का तीखा हमला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > नर्सिंग भर्ती में पूरी पारदर्शिता, विपक्ष पर स्वास्थ्य मंत्री का तीखा हमला
उत्तर प्रदेशराज्य

नर्सिंग भर्ती में पूरी पारदर्शिता, विपक्ष पर स्वास्थ्य मंत्री का तीखा हमला

Amarkesadmin
Last updated: December 4, 2025 1:49 pm
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

देहरादून। नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती को लेकर उठ रहे विवाद पर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष प्रदेश के युवाओं को दिग्भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है, जबकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से उत्तराखंड अधीनस्थ नर्सिंग (अराजपत्रित) सेवा (संशोधन) नियमावली, 2022 के प्रावधानों के अनुरूप और राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है।

डॉ. रावत ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग में 103 और चिकित्सा शिक्षा विभाग में 587 पदों पर नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती के लिए अधियाचन भेजा गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जा रही, बल्कि नियमावली के अनुसार लिखित परीक्षा के जरिये चयन होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि पिछली बार विभागीय आवश्यकताओं और वर्षों से लंबित भर्ती के चलते युवाओं की मांग पर एक बार के लिए लिखित परीक्षा में छूट देते हुए वर्षवार मेरिट के आधार पर चयन किया गया था, जिसमें पारदर्शिता पूर्ण रूप से बरती गई थी। यह प्रक्रिया सिर्फ एक बार के लिए थी, अब आगे सभी भर्तियां नियमों के अनुरूप ही होंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बयान को हताशा का प्रतीक बताते हुए कहा कि विपक्ष के पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। सरकार की रोजगारपरक नीतियों और विकास कार्यों से परेशान होकर विपक्ष जनता व युवाओं को गुमराह कर सत्ता हासिल करने का प्रयास कर रहा है।

डॉ. रावत ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे सही मायने में जनता के हितैषी हैं, तो पृथक राज्य गठन के बाद अपने कार्यकाल की उपलब्धियाँ सामने रखें। उन्होंने भरोसा व्यक्त किया कि प्रदेश की शिक्षित जनता जानती है कि कौन-सा राजनीतिक दल उनके हित में काम कर रहा है।

अंत में उन्होंने दोहराया कि नर्सिंग भर्ती पूरी तरह पारदर्शी होगी और युवाओं के हित में राज्य सरकार लगातार अवसर उपलब्ध करा रही है।

राजनगर एक्सटेंशन में योगी का पारिवारिक दौरा
सम्भल में नवस्थापित पुलिस चौकी चन्द्रेश्वर धाम का विधिवत उद्घाटन
संभल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का शुभारम्भ हवन में आहुतियों के साथ किया गया
डीएम ने एसआईआर के सम्बंध में की बैठक
लखनऊ में आठ मार्च को लगेगा पिंक रोजगार महाकुंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी, मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने पर जोर
Next Article आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 5 दिसंबर 2025 : आज कृष्ण प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?