By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: इज्जतनगर मंडल में 40 से अधिक रेलकर्मियों को विदाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > इज्जतनगर मंडल में 40 से अधिक रेलकर्मियों को विदाई
उत्तर प्रदेशराज्य

इज्जतनगर मंडल में 40 से अधिक रेलकर्मियों को विदाई

Amarkesadmin
Last updated: June 30, 2026 1:34 pm
Amarkesadmin
1 month ago
Share
SHARE

बरेली, 30 जून, 2026: पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में माह जून, 2026 में सेवानिवृत्त हुए 3 राजपत्रित अधिकारियों एवं 37 कर्मचारियों के सम्मान में रोड नं. 2 स्थित अधिकारी क्लब में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समापक राशि भुगतान परिपत्र, मेडिकल कार्ड तथा सेवानिवृत्ति से संबंधित अन्य दस्तावेज प्रदान कर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से अपने स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, जीवनभर की अर्जित पूंजी का विवेकपूर्ण निवेश करने तथा अपने अनुभवों से समाज एवं परिवार का मार्गदर्शन करते रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रेल सेवा के दौरान उनकी निष्ठा, समर्पण एवं कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के रेलकर्मियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री संदीप सिंह ने बताया कि इस माह सेवानिवृत्त होने वाले तीन राजपत्रित अधिकारियों में श्री ओ.पी. मीना (वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक), श्री ए.के. सिंह (उप मुख्य इंजीनियर/गति शक्ति) एवं श्री अनिल कुमार (सहायक परिचालन प्रबंधक) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के 37 कर्मचारियों को भी सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
उन्होंने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशानुसार इज्जतनगर मंडल में एक नई पहल प्रारंभ की गई है, जिसके अंतर्गत सेवानिवृत्ति से उत्पन्न रिक्तियों पर उसी दिन पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की जाती है। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाना तथा पदोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी बनाना है। इसी क्रम में इस माह भी विभिन्न विभागों के अनेक कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया।
समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू.एस. नाग सहित सभी शाखा अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियनों एवं एसोसिएशनों के पदाधिकारी, रेलकर्मी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।

थाना उसहैत पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध अस्लाह व 01 अदद जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया
वार्ड 6, 8 और 9 में विकास कार्यों का शिलान्यास
बरेली बेसिक शिक्षक व भूसा प्रकरण
बिसौली हादसा: दो सगे भाइयों की मौत पर गांव में गमगीन माहौल
हमजा बुरहान की हत्या से जम्मू-कश्मीर आतंकी तंत्र में हलचल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मोहर सिंह यादव का 42 वर्षों बाद सेवानिवृत्ति समारोह
Next Article कर्तव्य, अनुशासन और जनसेवा की गौरवपूर्ण यात्रा का हुआ सम्मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?