By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: परिवार परामर्श केंद्र ने फिर जोड़े बिखरते रिश्ते, दो दंपतियों में हुआ समझौता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > परिवार परामर्श केंद्र ने फिर जोड़े बिखरते रिश्ते, दो दंपतियों में हुआ समझौता
उत्तर प्रदेशराज्य

परिवार परामर्श केंद्र ने फिर जोड़े बिखरते रिश्ते, दो दंपतियों में हुआ समझौता

Amarkesadmin
Last updated: June 2, 2026 1:40 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
शाहजहाँपुर। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में मंगलवार को आयोजित सुनवाई के दौरान कई पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस परामर्श सत्र में कुल 28 प्रकरणों की सुनवाई हुई, जिनमें दो दंपतियों के बीच चल रहे विवाद को आपसी सहमति से समाप्त कराकर उन्हें साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया।
पहले मामले में सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक दंपति, जिनका विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था, के बीच घरेलू विवाद के चलते पत्नी मायके में रह रही थी। पत्नी ने पति पर मारपीट और खर्च न देने का आरोप लगाया था। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर विस्तार से बातचीत कराई गई। समझाइश के बाद पति ने पत्नी का भरण-पोषण करने की सहमति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और दंपति को सकुशल विदा किया गया।
दूसरे मामले में कोतवाली थाना क्षेत्र के एक दंपति, जिनका विवाह लगभग तीन वर्ष पूर्व हुआ था, के बीच आपसी मतभेद के कारण विवाद चल रहा था। पति का कहना था कि पत्नी बिना बताए मायके चली जाती है, जिससे दोनों के बीच तनाव पैदा हो गया था। परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई और आपसी संवाद के माध्यम से मतभेद दूर कराए गए। अंततः दोनों ने साथ रहने का निर्णय लिया और समझौते के बाद उन्हें खुशी-खुशी घर भेज दिया गया।
परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल से एक बार फिर दो परिवार टूटने से बच गए। इस दौरान प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र उपनिरीक्षक मधु यादव, परामर्शदात्री शशि प्रभा कौशल, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा तथा महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, नेहा चौहान, निशा मिश्रा और रश्मि चौधरी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

राम मंदिर दान मामले पर मायावती ने उठाई जांच की मांग
स्वच्छता की शपथ के साथ बच्चों में जागरूकता अभियान सम्पन्न
Amarnath Yatra शुरू होने से पहले बर्फीले शिवलिंग के दर्शन
बिसौली में पुलिस ने लोगों के साथ बैठक ली
परीक्षित खटाना ने संभाला अपर आयुक्त राज्य कर का पदभार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नगर निगम कार्यालय में हुआ जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम आयोजित
Next Article प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर योगेंद्र सिंह का भव्य स्वागत, बीडीओ ने की सराहना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?