जनपद संभल पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार बिश्नोई के आदेश अनुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण श्री मनोज रावत जी एवं क्षेत्राधिकारी बहजोई श्रीमती स्तुति सिंह निर्देशन में चलाए जा रहे पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की बैठक चंदौसी परामर्श केंद्र प्रभारी/ महिला थानाध्यक्ष डाo रुकम पाल सिंह की अध्यक्षता में गौशाला रोड पिंक चौकी चंदौसी में संपन्न हुई जिसमें पति-पत्नी के मध्य हुए आपसी विवादों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलरों के सहयोग से सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया गया जहां कुल 16 पत्रावली को सुना गया 3 पत्रावली का निस्तारण किया गया3 बिछड़े हुए परिवारों परिवारों को पुनः मिलाया गया इस अवसर पर काउंसलर श्वेता गुप्ता संगीता भार्गव सब इंस्पेक्टर महेश गंगवार हेड कांस्टेबल रुचि आदि लोग उपस्थित रहे।

