आज दिनांक 22/07/2026 को आदर्श नगर पंचायत खागा, जनपद फतेहपुर की अधिशासी अधिकारी श्रीमती देवहूती पाण्डेय जी द्वारा कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गौवंशों के रख-रखाव, स्वच्छता, हरा चारा, सी0 सी0 टीवी कैमरा, पेयजल की उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिशासी अधिकारी महोदया ने संबंधित कर्मचारियों को गौवंशों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने तथा सभी व्यवस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्थित बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए।
EO देवहूती पाण्डेय ने किया कान्हा गौशाला का निरीक्षण
Leave a Comment

