By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: शाहजहाँपुर में पुलिस लाइन परेड: जवानों की वर्दी, शस्त्र संचालन और एकरूपता का परीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > शाहजहाँपुर में पुलिस लाइन परेड: जवानों की वर्दी, शस्त्र संचालन और एकरूपता का परीक्षण
उत्तर प्रदेशराज्य

शाहजहाँपुर में पुलिस लाइन परेड: जवानों की वर्दी, शस्त्र संचालन और एकरूपता का परीक्षण

Amarkesadmin
Last updated: February 27, 2026 1:45 pm
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

* पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड में सलामी लेने के उपरान्त परेड का निरीक्षण संवाददाता वंदना शाहजहांपुर

आज दिनांक 27.02.2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी जलालाबाद एवं क्षेत्राधिकारी लाइन के साथ रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। परेड का शुभारंभ विधिवत सलामी के साथ हुआ । तत्पश्चात परेड का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए जवानों की वर्दी, टर्नआउट, शस्त्र संचालन, अनुशासन, ड्रिल एवं एकरूपता का परीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

साप्ताहिक परेड एवं निरीक्षण:-

श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए जवानों की वर्दी, टर्नआउट, शस्त्र संचालन, अनुशासन, ड्रिल एवं एकरूपता का परीक्षण किया गया तथा निरीक्षण उपरांत स्वयं परेड के साथ दौड़ लगाकर पुलिस बल का उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से सजग एवं अनुशासित रहने के निर्देश दिए तथा कहा कि प्रभावी पुलिसिंग हेतु फिटनेस एवं तत्परता अत्यंत आवश्यक है।

इसके उपरांत द्वारा डॉग स्क्वॉड का निरीक्षण कर डॉग हैंडलर से श्वान दल के प्रशिक्षण, रख-रखाव एवं कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई । तत्पश्चात महोदय द्वारा आरटीसी बैरक एवं आरटीसी मैस का निरीक्षण कर स्वच्छता, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया और संबंधित को व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

एमटी सेक्शन का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहनों की स्थिति, रखरखाव, स्वच्छता, फिटनेस, लॉगबुक एवं वाहनो में रखे सुरक्षा उपकरणो आदि की जांच की गई तथा सभी वाहनों को सदैव कार्यशील एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए, जिससे आपात स्थिति में त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, समयपालन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया तथा कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु सतत सजग रहने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जलालाबाद, क्षेत्राधिकारी लाइन एवं प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

देशसेवा की मिसाल: हरस्वरूप पाल का पैतृक गांव में जोरदार अभिनंदन
श्री राधा कृष्ण मन्दिर मुर्ती स्थापना – कस्बा रुदायन जिला बदायूँ
“थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता: संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा, कारतूस एवं बिना नबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल वरामद
“हम अनुपयोगी नहीं हैं” — बृजभूषण शरण सिंह का तीखा बयान
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन रूद्रपुर व आसपास के क्षेत्रों में 13 दिसंबर को
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण,वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक संपन्न
Next Article जिलाधिकारी ने ई0वी0एम0 वी0वी0 पैट गोदाम का किया निरीक्षण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?