बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ स्टार्स द्वारा मधुवन फार्म हाउस पर एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे को सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जाएंट्स ग्रुप 16 के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, फेडरेशन अफसर नितिन गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, प्रवीन अग्रवाल, रविंद्र मोहन अग्रवाल, राजू साहनी, जितेन्द्र वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, शिप्रम शर्मा, मयंक अग्रवाल, आमित बाबू, निशांत गोयल, विकास गुप्ता, श्याम अग्रवाल, साहू सावेंद्र आदि उपस्थित रहे।

