ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से चलाए जा रहे हैं नशा मुक्ति अभियान में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत में नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी गई । ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रभारी बी.के. प्रियंका दीदी ने कहा कि नशा मुक्ति का अर्थ है शराब, सिगरेट, तंबाकू और अन्य सभी प्रकार की बुरी और हानिकारक नशीली वस्तुओं से दूर रहना और एक स्वस्थ जीवन जीना।
भारत सरकार और राज्य सरकार मिलकर समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार बड़ा अभियान चला रही है इसी के चलते सभी नगर वासियों को नशे से मुक्त रहने के लिए प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर गुप्ता जी, रूदन कस्बे की अध्यक्ष सीमा चौधरी जी, रूदायन कस्बे के व्यापारी चुनमुन जी, रिटायर्ड मिलिट्री ऑफिसर रमेश जी तथा शंकर प्रजापति जी तथा अन्य नगर वासी मौजूद रहे।
रूदायन में नशा मुक्ति अभियान, नगरवासियों ने ली शपथ
Leave a Comment

