By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: गुन्नौर में राजस्व, विकास और पुलिस व्यवस्थाओं की डीएम ने परखी हकीकत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > गुन्नौर में राजस्व, विकास और पुलिस व्यवस्थाओं की डीएम ने परखी हकीकत
उत्तर प्रदेशराज्य

गुन्नौर में राजस्व, विकास और पुलिस व्यवस्थाओं की डीएम ने परखी हकीकत

Amarkesadmin
Last updated: February 26, 2026 1:50 pm
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

सम्भल ( बहजोई) 26 फरवरी 2026
आज जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा तहसील गुन्नौर एवं विकासखण्ड गुन्नौर एवं थाना गुन्नौर का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम तहसील गुन्नौर का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में नवनिर्मित राजस्व निरीक्षक कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया एवं पटल से संबंधित कार्यों के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय पूर्ति निरीक्षक का निरीक्षण किया एवं कार्यालय चकबंदी अधिकारी का निरीक्षण किया तथा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय को एक सप्ताह में व्यवस्थित रूप में तैयार किया जाए एवं साफ़ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा द्वारा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया तथा 3 वर्ष एवं 5 वर्ष से ऊपर के वाद के विषय में जानकारी प्राप्त की विरासत एवं धारा 67 से संबंधित रजिस्टर चेक किये एवं पुरानी फाईल चेक की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा विकासखण्ड गुन्नौर का निरीक्षण किया खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय को देखा तथा पुनर्निर्माण किये गये सहायक विकास अधिकारी कक्ष का निरीक्षण किया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा परिसर स्थित सड़क मरम्मत तथा जर्जर भवन के मूल्यांकन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा थाना गुन्नौर का निरीक्षण किया गया भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर तथा जमानत रजिस्टर, मिशन शक्ति निरीक्षण, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, काउंसलिंग रजिस्टर, एण्टी रोमियो रजिस्टर को चेक किया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा शस्त्र लाइसेंस से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जिनके शस्त्र जारी हैं उनमें कितने लोगों पर मुकदमे चल रहे हैं उसकी सूची सात दिवस में अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा थाना के एस आई रोहित द्वारा दादरी से गुम हुए बच्चा जोकि जनपद में आ गया था, सोशल मीडिया के माध्यम से उसके माता पिता का पता लगाया उसकी सराहना की तथा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि थाना स्तर पर सकारात्मक समाचार जोकि घरों को जोड़ने से संबंधित हों या दो विवादों के समाधान के हों या फिर लापता को ढूंढने से संबंधित हों उससे संबंधित सकारात्मक समाचार को सोशलमीडिया के माध्यम से प्रचारित किया जाए ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, तहसीलदार गुन्नौर तथा खण्ड विकास अधिकारी गुन्नौर कमल कांत एवं संबंधित थानाध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

बदायूं: जयंती कार्यक्रम रद्द होने पर पाल समाज ने सरकार को घेरा
सम्भल में उद्योग और व्यापार से जुड़े प्रमुख एजेंडा पर चर्चा
डी. पॉल विद्यालय में आधुनिक लिफ्ट का उद्घाटन
युवा और अनुभवी चेहरों को मिली जिम्मेदारी
हे दुखभन्जन मारुतिनन्दन सुन लो मेरी पुकार पवनसुत विनती बारम्बार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article थाना उझानी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वाछिंत 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
Next Article ग्राम बमनेटा स्थित श्री हरि राइस एंड जनरल मिल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापामार कार्यवाही मौके पर मिले 447 बोरी में भंडारित लगभग 20000 kg मैदा किया गया जब्त
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?