न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण में तहसील मीरगंज की अच्छी प्रगति पर जताया संतोष
भूमाफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही एवं लॉ एंड आर्डर को बनाए रखने हेतु जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाने के दिए निर्देश
बरेली 5 फ़रवरी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने तहसील मीरगंज का निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील में अभिलेखागार, न्यायालय तहसीलदार, न्यायालय नायब तहसीलदार सहित अन्य पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धारा 24, धारा 34 ,धारा 35,धारा 38, धारा 80 के अंतर्गत आने वाले वादों की पेंडांसियो को चेक किया गया, जिसमे तहसील की स्थिति अच्छी पायी गयी।जिसमें 05 साल से अधिक अवधि से लंबित वादों के निस्तारण में भी तहसील की अच्छी स्थिति पायी गयी, मात्र 02 ही वाद लंबित पाए गए ।
अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान सभी पत्रावलियां सुव्यवस्थित पाई गई, जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को अभिलेखागार में तहसील का नक्शा लगवाने के निर्देश दिए। तहसील में विभिन्न पटलों पर पत्रावलियां सुव्यवस्थित पाए जाने तथा तहसील परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।
उन्होंने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को आय, जाति एवं मूल निवास प्रमाणपत्रों को निर्धारित समयावधि में जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मीरगंज एवं तहसीलदार को सुबह 10 से 12 जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई करने तथा आमजन की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिये गए। भूमाफियाओं के लिए कठोर कार्यवाही एवं लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया जाए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मीरगंज आलोक कुमार, तहसीलदार मीरगंज सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

