By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: महिलाओं की भागीदारी से विकास को मिलेगा नया आयाम :- राजीव कुमार गुप्ता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > महिलाओं की भागीदारी से विकास को मिलेगा नया आयाम :- राजीव कुमार गुप्ता
उत्तर प्रदेशराज्य

महिलाओं की भागीदारी से विकास को मिलेगा नया आयाम :- राजीव कुमार गुप्ता

Amarkesadmin
Last updated: April 17, 2026 2:25 pm
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

महिलाओं की नेतृत्व क्षमता से देश को मिल रही नई दिशा :- राजीव कुमार गुप्ता

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बदलेगी राजनीति की तस्वीर :- वर्षा यादव

नारी शक्ति की भागीदारी से बढ़ेगी लोकतंत्र की ताकत :- वर्षा यादव

सहसवान :- नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत सहसवान विधानसभा का सहसवान ब्लॉक में आयोजित सम्मलेन में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, ब्लॉक प्रमुख कीर्ति यादव, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, समाज सेविका सविता मालपडी ने संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा आज देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जो ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं, वे आने वाले भारत की मजबूत नींव रख रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति को सम्मान, सुरक्षा और अवसर प्रदान करने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त करेगा और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर देगा। उन्होंने कहा यह अधिनियम देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों को साकार करने का माध्यम बनेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षां यादव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के लोकतंत्र को और अधिक सुदृढ़ और समावेशी बनाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से शासन व्यवस्था अधिक संवेदनशील और प्रभावी बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

ब्लॉक प्रमुख कीर्ति यादव ने कहा केंद्र सरकार की योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और अपने परिवार व समाज में निर्णय लेने में सक्षम बन रही हैं। इससे उनका सामाजिक सम्मान भी लगातार बढ़ रहा है।

सम्मलेन में पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, समाजसेवी सविता मालपाणी ने संबोधित किया।

सम्मलेन में मंच का संचालन मण्डल अध्यक्ष शालनी मित्तल ने किया।

इस अवसर राजवाला, बबली शर्मा, साध्वी माहेश्वरी, नीलम माहेश्वरी, मोरश्री गुप्ता, शिवानी अग्रवाल, सीमा यादव, नन्ही यादव, बबलेश ओमवती यादव, सीमा, आरती आदि मातृशक्ति उपस्थित रही।

जलालाबाद में 77वाँ गणतंत्र दिवस भव्य कार्यक्रम के साथ मनाया गया
भानपुर, मिठामई, स्वरूपपुर और आसपास के गांवों में सोमवार को होगी विद्युत आपूर्ति बाधित
जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का सफल आयोजन
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री भगीरथ चौधरी ने जन कल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर तथा विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
मेटल डिटेक्टर बनाम मंगलसूत्र: परीक्षा केंद्र पर महिलाओं ने जताया विरोध
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार :- डीपी भारती
Next Article बिसौली के स्कूल का हाइस्कूल का रिजल्ट ठीक रहा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?