बदायूं से सोहेल हमजा की रिपोर्ट बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ब्योर कासिमाबाद गांव में कीर्तन प्रभात फेरी को निर्धारित मार्ग पर रोकने का आरोप लगा है। सूचना मिलते ही एसपी देहात डॉक्टर हृदेश कठेरिया मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति को शांत किया। ग्रामीणों को समझा दिया गया है। प्रभात फेरी पर अब कोई रोक नहीं रहेगी।

