थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा हत्या की घटना के दूसरे अभियुक्त को मय घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे की रॉड सहित गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 26.06.2026 को थाना जरीफनगर क्षेत्रान्तर्गत राव फार्म हाउस पर शंकराचार्य जी का प्रोग्राम था, जिसमें शामिल होनें ग्राम अल्लीपुर टप्पा हवेली थाना सहसवान के निवासी भूरे सिंह पुत्र नरोत्तम सिंह अपनें गांव के साथी राकेश पुत्र मोहरपाल के साथ आये थे तथा शामिल होकर ग्राम दांदरा होते हुए अपनें गांव वापस जा रहे थे, वापस जाते समय दांदरा – करियावेन सम्पर्क मार्ग पर भूरे सिंह के साथ रात्रि में घटना घटित हुई थी तथा भूरे सिंह के परिजन उन्हें उपचार हेतु सीएचसी सहसवान लेकर गये थे, जहाँ पर भूरे सिंह को मृत घोषित कर दिया गया था तथा राकेश उपरोक्त को उपचार हेतु मेडिकल कालेज बदायूँ रेफर कर दिया गया था । प्रथम दृष्टया जाँचोपरान्त उक्त घटना के सम्बन्ध में मृतक भूरे सिंह के पुत्र राजाबाबू के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना जरीफनगर पर अभियोग मु0अ0स0 190/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/126(2)/109(1)/103(1)/351(3)/3(5) बीएनएस बनाम कप्तान आदि 05 नफर पंजीकृत किया गया था । जिसमें अभियोग उपरोक्त के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार अभियुक्तगण की तलाश हेतु थाना स्तर पर 03 टीमें गठित की गयी थीं । जिसके क्रम में थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त कप्तान सिंह पुत्र डाल सिंह को पूर्व में ही दिनांक 30.06.26 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था ।
इसी क्रम में थाना जरीफनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पर आज दिनांक 03.07.2026 को अभियोग के दूसरे अभियुक्त कुमरपाल पुत्र केहर सिंह उर्फ केहरी निवासी ग्राम अल्लीपुर टप्पा हवेली थाना सहसवान जनपद बदायूँ को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद लोहे की रॉड (आलाकत्ल) बरामद की गई, जिसे नियमानुसार कब्जे पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त कुमरपाल पुत्र केहर सिंह उर्फ केहरी उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
कुमरपाल पुत्र केहर सिंह उर्फ केहरी निवासी ग्राम अल्लीपुर टप्पा हवेली थाना सहसवान जनपद बदायूँ
अभियुक्त कुमरपाल का अपराधिक इतिहास–
1. मु0अ0स0 190/26 धारा 191(2)/191(3)/190/126(2)/109(1)/103(1)/351/238 (3)/3(5) बीएनएस थाना जरीफनगर, बदायूँ ।
बरामदगी का विवरण:-
1. घटना में प्रयुक्त 01 अदद लोहे की रॉड (आलाकत्ल )
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.श्री सुमित कुमार शर्मा थानाध्यक्ष जरीफनगर , बदायूँ
2.उ0नि0 श्री सुभाषचन्द्र यादव थाना जरीफनगर बदायूँ
3.आरक्षी 1052 रोबिन शर्मा थाना जरीफनगर बदायूँ
4.आरक्षी 1166 हरीश कुमार थाना जरीफनगर बदांयूँ
5.आरक्षी 1329 सुरजीत सिंह थाना जरीफनगर बदांयूँ

