By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: सन् 2027 में मा0 अखिलेश यादव जी को बनाए मुख्यमंत्री : पूर्व मंत्री आबिद रज़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > सन् 2027 में मा0 अखिलेश यादव जी को बनाए मुख्यमंत्री : पूर्व मंत्री आबिद रज़ा
उत्तर प्रदेशराज्य

सन् 2027 में मा0 अखिलेश यादव जी को बनाए मुख्यमंत्री : पूर्व मंत्री आबिद रज़ा

Amarkesadmin
Last updated: June 1, 2026 1:26 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

116 शेखूपुर विधानसभा के ग्राम बिलहरी, मसूदपुरा,छोटी गौरामई, कृप्या, मई बूचन, उघैनी में हुआ पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का शानदार स्वागत।

116 शेखूपुर विधानसभा की आम जनता के हीरो बन चुके हैं आबिद रज़ा

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया P D A का प्रचार

बदायूं (विधान केसरी)सपा के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा लगातार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव जी के निर्देश पर P D A का प्रचार लगातार कर रहे हैं और शेखुपुर विधानसभा की जनता पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से बार बार शेखुपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का अनुरोध कर रही है शेखुपुर की जनता की मांग बन चुके है पूर्व मंत्री आबिद रज़ा क्योंकि शेखुपुर की जनता जानती है कि जहां से आबिद रज़ा चुनाव लड़ते हैं विधायक बनते है वहां की आम जनता का वह बहुत ख्याल रखते है। चूंकि आबिद रज़ा तेजतर्रार, संघर्षशील नेता है इसीलिए शेखुपुर की जनता चाहती है कि आबिद रज़ा 2027 का चुनाव शेखुपुर विधानसभा से लड़े। जनता के इसी अनुरोध पर पूर्व मंत्री आबिद गांव गांव पहुंचकर जनता से पूछ रहे हैं जनता दीवानगी के साथ हाथ उठाकर यह कह रही है कि आप यहां से चुनाव लड़िये , आप ही यहां से चुनाव जीत सकते हैं इसी क्रम में आज पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने 116 शेखुपुर विधान सभा के ग्राम बिलहरी, मसूदपुरा,छोटी गौरामई, कृप्या, मई बूचन, उघैनी में P D A के प्रचार के लिए जनसभा की। आबिद रज़ा की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी तथा हार फूलों से ग्रामवासियों ने आबिद रज़ा का स्वागत किया। सभी गाँवों मे गांव की आम जनता ने आबिद रज़ा का ढोल नगाड़ों, छतों से फूलों की वर्षा, फूलमाला डालकर भव्य स्वागत किया। । ग्रामवासियों ने अपने गांव की सीमा से एक किलोमीटर पहले से ढ़ोलनगाड़ो और बाईकों पर सवार होकर देखो देखो कौन आया बब्बर शेर आया, बब्बर शेर आया के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला और गांव में पहुंचने पर लोगों ने अपनी छतों से फूलों की बारिश की। लोग जुलूस की शक्ल में आबिद रज़ा के नारे लगाते हुए आबिद रज़ा को मंच तक ले गए।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने अपने संबोधन मे कहा कि शेखुपुर की जनता के वोट का हक जो बनता था यह सच है की उसे नहीं निभाया गया बल्कि शेखुपुर की जनता का सियासी शहूर खत्म किया गया, उन्हें सियासी गुलाम बनाया गया, सत्ता का डर दिखाया गया, मगर काम कोई नहीं किया गया। आज उत्तर प्रदेश की सियासत दो हिस्सों में बंट गई है, एक नफरत करने वालों की और दूसरी मोहब्बत करने वालों की। हमें उन लोगों को मजबूत करना है जो नफरत नहीं करते। 2027 में जनता मन बना चुकी है कि मा0 अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे। जो लोग अपने आप को विश्वगुरु कहते है उनसे देश नहीं संभाला जा रहा है। आम जनता गैस के लिए परेशान है, लोग नोटबंदी की ही तरह घरेलू गैस के लिए लाइन में लगे हुए है। डीजल, पेट्रोल लगातार मंहगा हो रहा है और इसका सीधा असर आम जनता की हर जरूरत की चीजों पर पड़ेगा। इसीलिए मुसलमानों के साथ साथ सेकुलर हिंदू भी यह चाहते है कि यह सरकार हटे। यह सरकार जनहित के कार्य नहीं कर रही है। न इसको किसानों की परवाह है, न छात्रों की परवाह है, न महंगाई की परवाह है। । शेखुपुर की जनता के चुनाव लड़ने के आग्रह पर आबिद रज़ा बोले अल्लाह ताला इज़्ज़त और इज़्ज़त की जगह दोनों खुद ही तय करता है अगर शेखुपुर की जनता चाहती है कि मैं शेखुपुर से चुनाव लड़ू तो आम जनता को यह चर्चा करनी चाहिए कि वे यह कहे कि हम आबिद रज़ा के साथ है और हम आबिद रज़ा को वोट देना चाहते है यह आवाज लखनऊ तक पहुंचनी चाहिए। जब आम जनता की आवाज लखनऊ तक पहुंचेगी तब अल्लाह जो बेहतर करेगा वह हम करेंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आम जनता का बेहद गुस्सा नजर आया आम जनता ने यह कहा कि हमारे यहां कोई काम नहीं हुआ है और ना ही कोई नेता हमारे सुख दुख में खड़ा होता है। इस पर आबिद रज़ा बोले अगर वोट लेने के बाद कोई भी जनप्रतिनिधि आपके साथ खड़ा नहीं होता है, आपके इलाके का विकास नहीं करता है तो यह आपके वोट के साथ नाइंसाफी है। इसके लिए आपको अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।

इस अवसर पर नरेश जाटव, रणवीर यादव मोहनलाल मौर्य, अमन यादव, हर्षित यादव पिंकू यादव, पंकज यादव, बिजनेश यादव ,बलबीर यादव ,गोविंद यादव ,गुड्डू यादव, रजनीश यादव डॉ इकबाल ,जुबेर अंसारी तस्लीम फुरकान , नबीब नेताजी जाहिद खान ,अख्तियार पूर्व प्रधान, सचिन , सदाकत ,कासिम हुसैन ,मंगल खान ,इरफान खान ,सलीम खान, किशवर खान, मुस्लिम भाई ,मास्टर हसनैन ,डॉक्टर उजहैर, मुशीर भाई, आमिर खान, शोएब, बबलू ,अनीस ,रिजवान ,आफाक , हाफिज अकबर, सलीम, तौकीर आदि लोग मौजूद रहे

वीवीआईपी मूवमेंट हेतु व्यवस्थाओं का निरीक्षण
भूपेंद्र सिंह चौधरी जी से शिष्टाचार भेंट एवं शुभकामनाएँ
दायित्वों का निर्वहन गंभीरता व सतर्कता से करें अधिकारी, रैंकिंग में करें सुधार-प्रभारी मंत्री
उत्तर प्रदेश में निवेशकों को पूर्ण सुरक्षा: मुख्यमंत्री
पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री डी.पी. यादव जी ने किया जे.के. डेयरी प्लांट का शुभ उद्घाटन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने मंदिर में श्रद्धालुओं को अपने हाथों से वितरित किया प्रसाद
Next Article विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?