आज हसनपुर नगर की आदर्श नगर पालिका में सरकार द्वारा नव-नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में उपजिला अधिकारी द्वारा सभासदों को शपथ ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री अजय पाल (सभासद), श्री पंकज भटनागर (सभासद), श्री वीर सिंह एडवोकेट (सभासद), श्रीमती मानवी त्यागी (सभासद), श्रीमती ज्योति गर्ग (सभासद), नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजपाल सैनी, EO श्री विजयपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र खड़गबंशी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख महावीर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष हरि सिंह सैनी, अजय पाल, महेंद्र सिंह त्यागी, मेघराज सिंह एडवोकेट एवं सुनील भटनागर एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हसनपुर नगर पालिका में नए नेतृत्व का आगाज, सभासदों ने ली शपथ
Leave a Comment

