संभल। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र पेंसिया ने SIR के अंतर्गत अंतिम प्रकाशन पर सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। प्रतिनिधियों को अंतिम निर्वाचक नामावली निशुल्क कॉपी प्रदान की गई। इस दौरान एडीएम प्रदीप कुमार वर्मा एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी एसडीएम गुन्नौर अवधेश कुमार भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू सपा जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी सपा महासचिव कृष्णमुरारी शंखधार कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ तुर्की बीएसपी के जिला कोषाध्यक्ष चैतन कुमार बॉबी सोशल मीडिया प्रभारी आम आदमी पार्टी उमेश आदि मौजूद रहे।

