सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की, लेकिन मैच के बाद टीम के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा विवाद में आ गए। BCCI ने उन्हें आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया। मैच के दौरान अभिषेक द्वारा अश्लील भाषा के इस्तेमाल पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया। अभिषेक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उन्होंने मैच में 21 गेंदों पर 48 रन की तेज पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन मैच के बाद उनका व्यवहार उनके लिए परेशानी का कारण बन गया।

