By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: धुरंधर के शोर में अर्जुन रामपाल ने की गर्लफ्रेंड से सगाई, बिन शादी के हैं 2 बच्चों के पेरेंट्स, जानें उम्र का फासला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > मनोरंजन > फ़िल्मी जगत > धुरंधर के शोर में अर्जुन रामपाल ने की गर्लफ्रेंड से सगाई, बिन शादी के हैं 2 बच्चों के पेरेंट्स, जानें उम्र का फासला
फ़िल्मी जगतमनोरंजन

धुरंधर के शोर में अर्जुन रामपाल ने की गर्लफ्रेंड से सगाई, बिन शादी के हैं 2 बच्चों के पेरेंट्स, जानें उम्र का फासला

Amarkesadmin
Last updated: December 14, 2025 5:43 am
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

नई दिल्ली। अर्जुन रामपाल इस वक्त धुरंधर की ब्लॉकबस्टर सफलता का जश्न मना रहे हैं। इस सफलता के बीच उन्होंने अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ की जबरदस्त बात का खुलासा किया है। प्यार और रिश्तों के बारे में एक कैज़ुअल बातचीत के दौरान रामपाल ने बताया कि उन्होंने और उनकी लॉन्ग टाइम पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने ऑफिशियली सगाई कर ली है।

अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड से की सगाई

यह अनाउंसमेंट तब सामने आया जब रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट के एक एपिसोड का एक टीजर सामने आया। जिसमें गैब्रिएला ने कहा, ‘हमारी अभी शादी नहीं हुई है, लेकिन कौन जानता है?’ फिर रामपाल ने बीच में कहा, ‘हमारी सगाई हो गई है! और यह मैंने सिर्फ आपके शो में बताया है’। अर्जुन के इस खुलासे से फैंस चौंक गए हैं क्योंकि इसके पहले अर्जुन ज्यादातर कभी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं की थी।

यह कपल 2019 से साथ हैं और इनके दो बेटे, आरिक और आरिव हैं। उन्होंने प्यार, पेरेंटिंग और उनके रिश्ते में आए बदलावों के बारे में खुलकर बात की। गैब्रिएला ने कहा, ‘आपका प्यार शर्तों के साथ आता है यह ऐसा है कि अगर कोई इंसान इस तरह से व्यवहार करता है, तो उसे मेरी मंजूरी या प्यार मिलेगा। लेकिन जब आपका बच्चा होता है, तो आप ऐसा नहीं कर सकते, है ना?’ इसके बाद गैब्रिएला ने मजाक में कहा कि उन्होंने अर्जुन से इसलिए बात नहीं की क्योंकि वह बहुत हॉट थे। रामपाल ने पूरी ईमानदारी से जवाब दिया और कहा, ‘नहीं, नहीं। मैं उसके पीछे गया क्योंकि वह हॉट थी, फिर मुझे एहसास हुआ कि हॉटनेस से कहीं ज्यादा कुछ और भी है’।

धुरंधर से चर्चा में आए रामपाल

हालांकि दोनों ने सालों तक अपने रिश्ते को लो-प्रोफाइल रखा, लेकिन सगाई का खुलासा ऐसे समय में हुआ जब धुरंधर की वजह से रामपाल का करियर फिर से चर्चा में है, जिसमें वह मेजर इकबाल का रोल निभा रहे हैं।

अर्जुन को आई मां की याद

रामपाल ने 2018 में अपनी मां ग्वेन को खोने की बात याद की और कहा, ‘जब आप अपने माता-पिता को खो देते हैं तो कोई भी आपको इसके लिए तैयार नहीं कर सकता। इसलिए, मैं हमेशा कहता हूं कि माता-पिता को खोना शरीर का कोई अंग खोने जैसा है’।

2018 में हुआ पहली पत्नि से तलाक

अर्जुन रामपाल की पहले पूर्व सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी हुई थी, जो 90 के दशक में भारतीय फैशन के सबसे जाने-माने चेहरों में से एक थीं। दोनों ने 1998 में शादी की और 2018 में अलग होने की घोषणा करने से पहले दो दशकों तक साथ रहे। अलग होने के बावजूद, अर्जुन और मेहर ने अपनी बेटियों, माहिका और मायरा के लिए एक सम्मानजनक, को-पेरेंटिंग रिश्ता बनाए रखा है, जो दोनों की जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा हैं।

नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ को लेकर बढ़ी चर्चा, फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
चॉल से स्टारडम तक: जैकी श्रॉफ़ की ज़िंदगी के अनकहे किस्से
द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4: बेटी के बर्थडे पर कपिल शर्मा ने नए सीजन का किया एलान, प्रोमो में दिखे नए कॉमेडियन
सपनों की कोई सीमा नहीं: साजन राज की अद्भुत सफलता गाथा
नौ साल का इंतजार खत्म हुआ: पेशावर जाल्मी ने दूसरी बार जीता PSL खिताब, फाइनल में हैदराबाद किंग्समैन को रौंदा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दो सप्ताह की गिरावट थमी, सोने के भरोसे!
Next Article पूर्व आईएएस राजकुमार गोयल होंगे मुख्य सूचना आयुक्त, सोमवार को लेंगे शपथ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?