By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: हाईवे पर हंगामा: चोरी के आरोप में दरोगा की पिटाई, वीडियो वायरल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > हाईवे पर हंगामा: चोरी के आरोप में दरोगा की पिटाई, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेशराज्य

हाईवे पर हंगामा: चोरी के आरोप में दरोगा की पिटाई, वीडियो वायरल

Amarkesadmin
Last updated: July 6, 2026 2:51 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

हमीरपुर में ट्रक के केबिन से 20 हजार रुपए चोरी करने के आरोप में एक दरोगा की ट्रक चालक ने सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे सरेआम पिटाई कर दी। ड्राइवर ने हाईवे पर दरोगा का कॉलर पकड़ा और ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए। सामने आए वीडियो में महज 2 सेकेंड में ताबड़तोड़ तीन थप्पड़ मारे हैं। मारपीट में दरोगा की वर्दी भी फट गई।

ड्राइवर के अनुसार, एनएच-34 पर घाटमपुर के पास दरोगा ने ट्रक चालक से लिफ्ट ली। सजेती थाना क्षेत्र के अलियापुर टोल प्लाजा के पास केबिन से 20 हजार रुपए निकालकर वह एक वैन में बैठकर फरार हो गया। चालक ने पीछा करते हुए करीब 13 किलोमीटर दूर यमुना पुल के पास उसे पकड़ लिया। वर्दी पकड़कर खींचने पर अंदर छिपाए गए नोट नीचे गिर गए।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर एसपी ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उधर, ड्राइवर की तहरीर पर सजेती थाने में आरोपी दरोगा गिरीश मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी दरोगा हमीरपुर कोर्ट की सुरक्षा में तैनात है।

ट्रक चालक मनीष के मुताबिक, वह गिट्टी बेचकर हमीरपुर से लौट रहा था। रास्ते में घाटमपुर के पास दरोगा गिरीश मिश्रा मिले। पुलिसकर्मी समझकर उसने उन्हें ट्रक की केबिन में बैठा लिया। सफर के दौरान सब सामान्य रहा, लेकिन अलियापुर टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर उसे केबिन में रखे 20 हजार रुपए गायब मिले। चालक का आरोप है कि दरोगा ने रुपये अपनी वर्दी के अंदर छिपा लिए और विरोध होने पर ट्रक से उतरकर एक वैन में बैठकर निकल गया।

चालक ने हार नहीं मानी और वैन का पीछा करता रहा। यमुना पुल पार करने के बाद दरोगा वैन से उतरकर पैदल जाने लगा। तभी चालक ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि वर्दी की तलाशी लेने पर उसके 20 हजार रुपए बरामद हो गए। इसके बाद गुस्साए चालक ने बीच सड़क पर दरोगा का गिरेबान पकड़कर उसे दो-तीन थप्पड़ मार दिए।

सहसवान में ‘खाकी’ की नाक के नीचे से नाबालिग पार, 30 दिन से पुलिस मना रही ‘हनुमान जयंती’!
गुणवत्तापरक व समयबद्ध हो शिकायतों का निस्तारण
जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया द्वारा शहरी बेघरों के आश्रय गृह का निरीक्षण
‘तकनीक का विकास फोर्सेज की जरूरतों के मुताबिक होना चाहिए…’, DRDO लैब की रक्षा तकनीक का जायजा लेने पर बोले राजनाथ सिंह
48 घंटे में 36 एनकाउंटर, तीन की मौत… यूपी पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
Next Article हापुड़ तहसील दिवस: सीडीओ ने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?