By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: एलआईसी मोड़ पर जलभराव से आमजन को मिली राहत, पालिकाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर दिए सफाई के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > एलआईसी मोड़ पर जलभराव से आमजन को मिली राहत, पालिकाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर दिए सफाई के निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

एलआईसी मोड़ पर जलभराव से आमजन को मिली राहत, पालिकाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर दिए सफाई के निर्देश

Amarkesadmin
Last updated: July 7, 2026 1:03 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

जल भराव से निजात के लिए जल्द नए नाले का निर्माण के भी दिए निर्देश

सहसवान, बदायूं। नगर के एलआईसी मोड़ स्थित गोपालगंज मार्ग पर लंबे समय से बनी जलभराव की गंभीर समस्या का समाधान शुरू हो गया है। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियाँ ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
गोपालगंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र में नई प्लॉटिंग होने के कारण पानी की निकासी का मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिससे सड़क पर हमेशा गंदा पानी जमा रहता था। स्थानीय लोगों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पालिकाध्यक्ष बाबर मियाँ अपने भाई हैदर मियाँ, अधिशासी अधिकारी और अवर अभियंता के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
मौके पर मौजूद पालिकाध्यक्ष ने सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद को तत्काल प्रभाव से नाला सफाई कराने के आदेश दिए, जिसके बाद सफाई कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया। भविष्य में इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु अध्यक्ष ने वहां नया नाला निर्माण कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या बार-बार उत्पन्न हो रही थी, जिसे अब प्राथमिकता के आधार पर पूरी तरह ठीक कराया जाएगा।
बाबर मियाँ ने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और बारिश के बाद से बनी जलभराव की इस स्थिति से लोगों को जल्द ही पूरी तरह मुक्ति मिलेगी। नया नाला बन जाने से गोपालगंज मार्ग पर आवागमन पूरी तरह सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। स्थानीय निवासियों ने पालिकाध्यक्ष की त्वरित कार्यप्रणाली और तत्परता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

जन कल्याण सेवा समिति ने कन्या विवाह में किया सहयोग
होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाएँ
बबराला से 101 पिट्‌ठू कांवरियों का जत्था 5 अगस्त को महाकाल-ओंकारेश्वर-ममलेश्वर जलाभिषेक को जाएगा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
दिव्या मित्तल की किताब में संघर्ष और सफलता की कहानी
पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे उम्रदराज कछुए से की मुलाकात
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article भतीजी की शादी के कार्ड बांटने निकले थे पल्लेदार की मौत
Next Article सड़क, विधायक ब्रजेश यादव ने डीएम से की तत्काल कार्रवाई की मांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?