संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
सिंधौली क्षेत्र के मुड़िया मोड़ स्थित एम ए पब्लिक स्कूल ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस रंगारंग कार्यक्रम जिसमें सर्वप्रथम मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी ने स्कूल परिसर में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की इसके बाद स्कूल परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई जो सिंधौली में गुरुद्वारा तक होकर वापस लौटी इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा नेता फिरोज सिंह यादव उर्फ कल्लू दरोगा हनुमान सिंह यादव दरोगा आजाद यादव दरोगा गौरव तोमर हेड कांस्टेबल शाहनवाज हुसैन साथ रहे।
रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया स्कूल प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी ने अपने संबोधन में कहा कि हजारों क्रांतिकारियों की शहादत के बाद अंग्रेजों की गुलामी से हमारा भारत मुक्त हुआ अब हमारा देश पूर्ण रूप से स्वतंत्र हो गया एवं 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान देश में लागू हो गया बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के अनुसार भारत प्रतिवर्ष प्रगति के नए शिखर पर पहुंच रहा है जहां सभी को सम्मान, समान अवसर एवं शिक्षा प्राप्त हो रही है पूर्व शिक्षक सत्य प्रकाश वर्मा ने बच्चों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए एक रोचक कविता के माध्यम से एकता का संदेश दिया सहायक प्रबंधक अब्दुल रहमान खान सदस्य निर्भय सिंह कुशल संचालक कृष्ण पाल गौतम वरिष्ठ शिक्षक नीतेश कुमार त्रिवेदी रीना जितेंद्र कुशवाहा जितेंद्र सक्सेना शिवम वर्मा राजकुमार पाल मोहम्मद सलीम निदा अंसारी रीता चौहान मीनू यादव अंचल त्रिवेदी मनीषा सिंह रोमाना खान आशना चौहान सोनम मिश्रा गुलफशा गुलफिजा मंसूरी शिवांगी वर्मा उपस्थित रहे अतिथियों में मनोज कुमार शक्ति सिंह बंदना सिंह राजेश कुमार सिद्धार्थ शांति स्वरूप अग्निहोत्री उमेश सिंह फौजी प्रधान मोहम्मद शरीफ प्रभाकर वर्मा संतोष वर्मा साहेब अली सलमानी लखविंदर बाबा गुरपिंदर सिंह ध्रुव सिंह राजू गुप्ता आदि उपस्थित रहे। लोक दल के जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव एवं स्कूल प्रबंधक ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किए। स्कूल संरक्षक इरम मंसूरी ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त कर गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
सिंधौली क्षेत्र के मुड़िया मोड़ स्थित एम ए पब्लिक स्कूल ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस रंगारंग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Leave a Comment

