By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: सीएम धामी ने बागेश्वर में विकास परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायज़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तराखंड > सीएम धामी ने बागेश्वर में विकास परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायज़ा
उत्तराखंडराज्य

सीएम धामी ने बागेश्वर में विकास परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायज़ा

Amarkesadmin
Last updated: December 7, 2025 10:32 am
Amarkesadmin
10 months ago
Share
SHARE

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बागेश्वर प्रवास के दौरान सरयू नदी तट पर जारी विकास एवं सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएँ समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण की जाएं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनीं और सरकारी योजनाओं के बारे में फीडबैक भी प्राप्त किया।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रशिक्षण सुविधाओं, खेल उपकरणों और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल अवसंरचना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री धामी बागनाथ मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और अपनी बातें साझा कीं।

मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दिवस देश के वीर सैनिकों की अदम्य वीरता, बलिदान और समर्पण को नमन करने का अवसर है। इस दौरान सैनिक कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को टोकन फ्लैग और लापेल पिन लगाया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक पार्वती दास, विधायक सुरेश गडिया, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, एसडीएम प्रियंका रानी, ललित मोहन तिवारी सहित अनेक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

गुन्नौर में प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने रेलवन जीएमबीएच फैक्ट्री का किया दौरा
प्रभारी मंत्री ने जन जागरूकता अभियान के सफल संचालन के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक
लापरवाही :एक्स-रे में दिख रही गोली, डॉक्टर ने कहा निकाल दी गोली
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली से पावन माटी के कलश लेकर आज बदायूँ पहुंचेंगे अभियान संयोजक जोगेंद्र सिंह पटेल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article फिट इंडिया की ओर कदम: परेड ग्राउंड में दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न
Next Article अनियमितताएँ उजागर: ऋषिकेश में CSC केंद्र सील, बड़ी संख्या में सरकारी दस्तावेज़ बरामद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?