उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक खास खबर सामने आई है। मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव के साथ हिमाचल प्रदेश में पारिवारिक रीति-रिवाजों के बीच विवाह कर लिया। दोनों ने 28 मई को सोलन के एक निजी रिसॉर्ट में सात फेरे लिए। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
यह विवाह बेहद सादगीपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इसमें दोनों परिवारों के करीबी सदस्य ही शामिल हुए। समारोह को पूरी तरह निजी रखा गया और किसी बड़े राजनीतिक कार्यक्रम की तरह आयोजित नहीं किया गया। परिवार के लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देकर उनके नए जीवन की शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें कि मोनिका यादव और गौरव चौधरी दोनों भाजपा नेता हैं।

