By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: साइक्लोथॉन के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिवहन का दिया संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > साइक्लोथॉन के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिवहन का दिया संदेश
उत्तर प्रदेशराज्य

साइक्लोथॉन के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिवहन का दिया संदेश

Amarkesadmin
Last updated: June 3, 2026 3:24 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

बरेली, 3 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के तहत आज इज्जतनगर मंडल में बच्चों एवं युवा प्रतिभागियों के लिए एक साइक्लोथॉन (साइकिल रैली) का आयोजन किया गया।

साइक्लोथाॅन रैली का आयोजन रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम, इज्जतनगर रोड संख्या-4 से प्रारम्भ होकर रोड संख्या-2 होते हुए पुनः स्पोर्ट्स स्टेडियम रोड संख्या-4 पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी का संदेश प्रसारित किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं आमजन को साइकिल को एक स्वस्थ, किफायती, ऊर्जा-कुशल एवं पर्यावरण हितैषी परिवहन साधन के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साइक्लोथॉन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि छोटी-छोटी व्यक्तिगत पहल भी पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। प्रतिभागियों ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए हरित जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर जल एवं ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा मिशन लाइफ के उद्देश्यों से संबंधित जागरूकता संदेश भी प्रसारित किए गए। बच्चों एवं उपस्थित जनसमुदाय को प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

साइक्लोथॉन में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। इस आयोजन के माध्यम से इज्जतनगर मंडल ने युवाओं एवं बच्चों को पर्यावरण संरक्षण अभियान से जोड़ते हुए हरित परिवहन और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया।

03 व 04 जून को होगी टीईटी परीक्षा, तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा चलाया गया विशेष अभियान
बिसौली में कुल शरीफ की रस्म अदा की गई
बर्खास्त सिपाही सुनील शुक्ला अब लड़ेंगे कानूनी लड़ाई
सर्वदलीय बैठक में CM योगी की अपील
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article संदिग्ध चेकिंग के दौरान वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, 11 गिरफ्तार
Next Article बिसौली: एसडीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, कार्रवाई के निर्देश जारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?