By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: आईएएस अधिकारियों की बड़ी बैठक: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे मार्गदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > आईएएस अधिकारियों की बड़ी बैठक: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे मार्गदर्शन
उत्तर प्रदेशराज्य

आईएएस अधिकारियों की बड़ी बैठक: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे मार्गदर्शन

Amarkesadmin
Last updated: January 16, 2026 2:19 am
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

लखनऊ। पुलिस मंथन की तर्ज पर अब आइएएस अधिकारियों का वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कान्फ्रेंस होने जा रही है। यह सम्मेलन इस माह के अंतिम सप्ताह में होगा। इसमें वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के साथ-साथ फील्ड में तैनात मंडलायुक्त व डीएम भी शामिल होंगे। सम्मेलन में प्रशासनिक चुनौतियों, योजनाओं के क्रियान्वयन, सुशासन और सुधारों पर खुलकर मंथन होने की उम्मीद है। आइएएस वीक के स्थान पर होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

प्रदेश में आइएएस वीक का आयोजन वर्ष 2019 के बाद से नहीं हुआ है। वर्ष 2020 व 2021 में कोविड के कारण यह सम्मेलन नहीं हुआ। इसके बाद विधान सभा चुनाव के बाद भी यह आयोजन दोबारा शुरू नहीं हो सका था। पुलिस वीक का भी आयोजन वर्ष 2017 के बाद से बंद चल रहा था।

दो दिवसीय पुलिस मंथन कार्यक्रम को दी थी अनुमति

इस बार पुलिस वीक के स्थान पर सरकार ने दो दिवसीय पुलिस मंथन कार्यक्रम को अनुमति दी थी। इसमें कुल 11 सत्र आयोजित किए गए थे, जिनमें नवाचार, एआइ का उपयोग, बीट पुलिसिंग, मिशन शक्ति जैसे प्रमुख विषय शामिल थे। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने अपना पूरा समय दिया था। पहले दिन डीजीपी ने आइपीएस अधिकारियों को रात्रिभोज दिया था जिसमें मुख्यमंत्री शामिल हुए थे जबकि दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने आइपीएस अधिकारियों को दोपहर भोज दिया था।

इसी तरह अब आइएएस अधिकारियों की कान्फ्रेंस आयोजित करने की तैयारी है। इसे 27 से 31 जनवरी के बीच करने की तैयारी है। आइएएस अधिकारी जल्द ही मुख्यमंत्री का समय लेकर इसे अंतिम रूप दे देंगे। यह आयोजन लोक भवन या फिर किसी दूसरे स्थान पर आयोजित किया जा सकता है।

इसमें मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप प्रशासनिक रोडमैप, विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन में प्रशासन की जवाबदेही और ”परिणाम आधारित प्रशासन” पर चर्चा हो सकती है। नवाचार और उत्कृष्ट कार्यपद्धतियां, जनसुनवाई और लोक संतुष्टि, योजनाओं की निगरानी और जवाबदेही, टेक्नोलाजी और डाटा आधारित प्रशासन, एआइ, डिजिटल प्लेटफार्म और ई-गवर्नेंस पर मंथन हो सकता है।

बदायूँ में अंतर जनपदीय कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 का शुभारम्भ
मुरादाबाद में प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन
सीएम योगी बोले- अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर में सबसे अधिक फर्जी वोटर, कार्यकर्ता सब काम छोड़ SIR का काम कराएं
एसएसपी अंकिता शर्मा ने किया पुलिस परिवार के लिए मेडिकल कैंप का शुभारंभ
जनपद में बिना परमिशन के नशा मुक्ति केंद्र चला तो होगी कार्रवाई…… पुलिस अधीक्षक
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 16 जनवरी 2025 : आज प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
Next Article यूपी में 100 दिन तक चलेगा विशेष सघन टीबी रोगी खोज अभियान, स्क्रीनिंग पर रहेगा जोर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?