ग्रेटर नोएडा के मंगलमय ऐजुकेशनल ग्रुप आफ इन्टिटूशन के आडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में आराध्या-एक अहसास फाऊंडेशन (रजि.), मेरठ द्वारा चंदौसी के शिक्षाविद् व पर्यावरणविद् डॉ डी के अग्निहोत्री को उच्च शिक्षा जगत की शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्षता शिक्षाविद् प्रवीन कुमार अग्निहोत्री द्वारा की गयी, इन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षक केबल किताबें नहीं पढ़ाते, बल्कि शिक्षक अपने विद्यार्थीयों को अच्छा व जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं, यही समाज के लिए बड़ा उपहार है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विनीता मलिक अभिनेत्री, इन्द्राणी पाणिनी चेयरमैन हिन्दुस्तान न्यूज पेपर ग्रुप (हिमाचल प्रदेश), डॉ मोनिका मल्होत्रा, डॉ अमित श्रीवास्तव, डॉ सुमन शर्मा, मेघा वर्मा डॉ एकता श्रीवास्तव, दिगंत दुबे आदि शिक्षाविदों की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। आराध्या-एक अहसास फाऊंडेशन के चेयरमैन डॉ मनीष गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा, कि हमारी एसोसिएशन लगातार शिक्षाविदों व विधार्थियों के लिए लगातार कार्य कर रही है, एसोसिएशन द्वारा गत वर्षों से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की, जिसकी सभी शिक्षाविदों ने कार्यो की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव मेघा वर्मा को-फाउंडर चेयरमैन आराध्या फाऊंडेशन (रजि.), मेरठ द्वारा किया गया।
चंदौसी के शिक्षाविद् डॉ डी के अग्निहोत्री ज्ञान गौरव अवार्ड 2026 से सम्मानित
Leave a Comment

