आज ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ (विधानसभा गुन्नौर) में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस गौरवशाली कार्यक्रम में उपस्थित होकर हमारी नारी शक्ति के अदम्य साहस और ऊर्जा को करीब से महसूस करने का अवसर मिला। यह सम्मेलन इस बात का प्रतीक है कि जब देश की नारी आगे बढ़ती है, तभी राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है।
मोदी सरकार भारत की महिलाओं के जीवन को बदलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिसका उद्देश्य महिला विकास से आगे बढ़कर ‘महिला-नेतृत्व वाले विकास’ की ओर बढ़ना है।
विभिन्न ऐतिहासिक योजनाओं और निर्णयों के माध्यम से, ‘सशक्त नारी, सशक्त भारत’ का सपना अब हकीकत बन रहा है।
हम सब मिलकर अपनी नारी शक्ति के सामर्थ्य का समर्थन करें और इस बदलाव का हिस्सा बनें!

