By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: सीडीओ की सख्ती, बंद आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगी कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > सीडीओ की सख्ती, बंद आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेशराज्य

सीडीओ की सख्ती, बंद आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगी कार्रवाई

Amarkesadmin
Last updated: July 17, 2026 1:52 pm
Amarkesadmin
2 weeks ago
Share
SHARE

पात्रों को ही मिले योजना का लाभ,
निरीक्षण में बंद मिले आंगनबाड़ी केन्द्रों पर करें कार्यवाही

बदायूँ: 17 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने विकास भवन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में कहा कि जर्जर विद्यालयों के मूल्यांकन का कार्य जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में चारों तरफ बाउंड्रीवाल, सौन्दर्यीकरण, बिजली का कार्य कराया जाना है वहां प्राथमिकता पर कराया जाए, साथ ही बच्चों व उनके अभिभावकों के आधार सत्यापन का कार्य जल्द पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्कूल चलो अभियान के कार्याें की भी समीक्षा की।
जिला पोषण समिति की बैठक में सीडीओ ने कहा कि सुपरवाईजर और आंगनवाड़ी कार्यकत्री खाद्यान्न का वितरण समय से करें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के वजन मापने के लिए वजन मशीन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गत दिनों किए गए निरीक्षण के दौरान कई आंगनवाड़ी केन्द्र बन्द मिले हैं, इस पर उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने टेक होम राशन व सक्षम आंगनबाड़ी कंेद्रों के आदि के कार्यांे की भी समीक्षा की।
सीडीओ ने लखपति दीदी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह की दीदीओं को कार्यक्रम से लाभांवित कराने के निर्देश उपायुक्त एनआरएलएम को दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। समूह की दीदीओं से निरन्तर सम्पर्क स्थापित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए उनके कार्याें को बढ़ाने का कार्य किया जाए।
पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने निर्देश दिए कि गौशालाओं के सत्यापन का कार्य प्राथमिकता पर किया जाए। पशु के हरे चारा के लिए सरकारी जमीन निर्धारित कर दी गई है, पशुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी गौशालाओं पर लगी है उन कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएं कि पशुओं को हरा चारा एवं पानी तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाएं। सहभागिता के कार्याें की भी समीक्षा करते हुए पशुपालकों को निराश्रित गौवंश दिए जाएं, जिसके लिए सरकार ने दी जाने वाली धनराशि में भी बढ़ोत्तरी की है।
सीडीओ ने आकांक्षात्मक विकास खण्ड की बैठक में सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में जाकर निरीक्षण करते रहें। उन्होंने फैमिली आई0डी के कार्याें में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उन्हांेंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए पात्रों को ही योजना से लाभांवित के लिए कहा। उन्होंने विकसित भारत जी राम जी (मनरेगा) के कार्याें की समीक्षा करते हुए मानव दिवस बढ़ाने के लिए कहा। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

मेरा युवा भारत द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर मलिन बस्ती में खेल प्रतियोगिता का आयोजन
बिसौली के ग्राम मई बसई स्कूल में बोर्ड परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई
हर्षौल्लास के साथ मनाई गई भारत रत्न बाबासाहब जी की जयंती
भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, देखिए दावेदारों की लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल…
बहजोई में संभल डीएम ने किसान दिवस की बैठक में भाग लिया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article काशीपुर में फव्वारा और हरित परियोजना का होगा शुभारंभ
Next Article सभी खाद्य प्रतिष्ठान खाद्य पदार्थों की मूल्य सूची अवश्य करें प्रदर्शित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?