इंदौर शहर में एक बार फिर पहचान छुपाकर प्यार और फिर प्रताड़ना का ऐसा मामला सामने आया है जिसने सुरक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. गर्ल्स कॉलेज की एक बीएससी छात्रा ने राहुल बनकर मिले अब्दुल अजीज पठान के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने उसे न केवल नशे का आदी बनाया, बल्कि कलमा पढ़ने और इस्लाम कबूल करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात खजराना निवासी राहुल से हुई थ.। राहुल ने खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की. एक दिन वह उसे घुमाने ले गया और कोल्ड ड्रिंक में कुछ सफेद पाउडर मिलाकर पिला दिया. इसके बाद खजराना स्थित घर ले जाकर उसे रेड बुल पिलाई, जिसे पीते ही छात्रा बेसुध हो गई. इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया और छात्रा का नग्न वीडियो बना लिया.

