आज मुख्यमंत्री आवास, लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में माननीय मंत्रीगण के साथ सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक के दौरान प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनहित, सुशासन तथा लोककल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। प्रदेशवासियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए विकास को नई गति देने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु कई अहम निर्णय लिए गए।

