बिजेंद्र प्रसाद यादव बिहार के नए डिप्टी सीएम बने हैं। उपमुख्यमंत्री बनने के पीछे उनकी योग्यता सिर्फ इतनी ही नहीं है कि वो पूर्व सीएम नीतीश कुमार के सबसे करीबी हैं। बिजेंद्र यादव के पास इसके अलावा भी कई ऐसी खूबियां हैं, जिसकी बदौलत वो बिहार के उपमुख्यमंत्री बने हैं। बिजेंद्र प्रसाद यादव की उम्र 79 साल है। जानिए बिजेंद्र प्रसाद यादव के बारे में और भी सबकुछ।
बिजेंद्र प्रसाद के पास जो सबसे बड़ी काबिलियत है, वो है उनका अनुभव। लालू-राबड़ी राज में भी सुपौल के सिरमौर बिजेंद्र प्रसाद यादव ही रहे। 1990 से लगातार चैंपियन। बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 1990 में पहली बार सुपौल से विधायक का चुनाव लड़ा था और जीते थे। इसके बाद से वो सुपौल में अब तक अजेय हैं। ये समझिए कि अब तक सुपौल में ऐसा कोई उम्मीदवार नहीं आया जो उन्हें हरा सके। बिजेंद्र प्रसाद यादव ने आज भी सुपौल में जदयू का किला संभाल रखा है।

