देश के वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन मंत्रालय अब आरटीओ के चक्कर से बचाने के लिए बड़ा फैसला लेने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अब ड्राइविंग लाइसेंस की वैलिडिटी 50 साल की उम्र तक करने की तैयारी चल रही है और ऑनलाइन गाड़ी ट्रांसफर और परमिट रिन्यूअल पर भी विचार किया जा रहा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सड़क परिवहन मंत्रालय दोनों प्रस्तावों पर काम कर रहा है और जल्द ही इन्हें लागू कर सकता है। अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकारों की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि DL बनवाने और उसे रिन्यू कराने के लिए फीस किसी RTO में जाए बिना ऑनलाइन जमा की जा सकती है।

