प्रदेश सरकार ने रविवार रात 40 आईएएस अधिकारियों की नियुक्तियों में फेरबदल किया था, जिसमें 15 जिलों के डीएम बदले गए। इसी क्रम में 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी का तबादला हुआ है। अरविंद मलप्पा 15 सितंबर 2024 को आगरा के जिलाधिकारी बने थे। अब उन्हें मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। उनके स्थान पर मनीष बंसल आगरा की कमान संभालेंगे।
मनीष बंसल पंजाब के संगरूर जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता अवतार राम बंसल बैंक में मुख्य प्रबंधक रहे हैं। मां सुधा बंसल गृहिणी रही हैं। मनीष बंसल 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी में 53वीं रैंक हासिल की थी। वे एक इंजीनियर रहे हैं। संभल में तैनाती के दौरान उन्होंने 40 साल से सूखी सोत नदी को पुनर्जीवित किया था। जिसकी सराहना पीएम मोदी ने अपने मन की बात में की थी। मनीष बंसल की पत्नी मेधा रूपम नोएडा की डीएम हैं। सहारनपुर में उनकी पोस्टिंग जून 2024 में हुई थी। 19 अप्रैल 2026 में उन्हें आगरा का जिलाधिकारी नियुक्त किया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के परिवार अफसरों और डॉक्टरों से भरा पड़ा है। ज्ञानेश कुमार की जन्मस्थली आगरा है। उनके पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता सीएमओ रहे थे। वे आगरा के न्यू विजय नगर कॉलोनी के निवासी हैं। उनकी बड़ी बेटी मेधा रूपम आईएएस है। छोटी बेटी अभिश्री आईआरएस है। दोनों बेटियों के पति आईएएस हैं। ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। ज्ञानेश कुमार के परिवार में 28 से अधिक अधिकरी हैं, जिनमें आईएएस, आईपीएस, आईआरएस और डॉक्टर शामिल हैं।

