हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में घूमने गए एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उनकी खड़ी कार अचानक पीछे की ओर लुढ़ककर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गुरुग्राम की एक महिला और उसके 11 महीने के बेटे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय तनु कुमारी और उनके 11 महीने के बेटे दक्ष कुमार के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा बुधवार को ग्राम्फू के पास कोकसर-रोहतांग मार्ग पर हुआ। परिवार मनाली से लाहौल-स्पीति की ओर जा रहा था।

