By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: कांवड़ियों के स्वागत में BDA की बड़ी पहल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > कांवड़ियों के स्वागत में BDA की बड़ी पहल
उत्तर प्रदेशराज्य

कांवड़ियों के स्वागत में BDA की बड़ी पहल

Amarkesadmin
Last updated: August 2, 2026 2:43 pm
Amarkesadmin
16 hours ago
Share
SHARE

बरेली में #कांवड़ियों के #स्वागत में पहली बार #उतरा #BDA, चार #प्रवेश द्वार होंगे #शिवमय, मिलेंगी #हाईटेक सुविधाएं

#BDA की बड़ी पहल, #कांवड़ यात्रा पर #भव्य स्वागत, #मेडिकल कैंप, #भंडारा और #सेल्फी #प्वाइंट की तैयारी

Bareilly breaking news
Report Dushyendra kumar
जनपद बरेली में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने इस बार पहली बार बड़े स्तर पर श्रद्धालुओं के स्वागत और सुविधाओं की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को प्राधिकरण सभागार में उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के साथ बैठक आयोजित की गई,

जिसमें कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं और शहर में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
उपाध्यक्ष ने बताया कि कांवड़ मार्गों पर सड़कों का चौड़ीकरण, मरम्मत, समतलीकरण, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, जल निकासी और यातायात बाधाओं को हटाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शहर के चारों प्रमुख प्रवेश द्वारों को आकर्षक पुष्प सज्जा, विद्युत रोशनी और सौंदर्यीकरण से शिवमय स्वरूप दिया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे तथा पूरे मार्ग पर भगवान शिव के भजनों के माध्यम से धार्मिक वातावरण तैयार किया जाएगा।

BDA के अनुसार कछला की ओर से आने वाले कांवड़ियों का स्वागत तपेश्वरनाथ (मढ़ीनाथ) द्वार और हरिद्वार की ओर से आने वालों का स्वागत अवैद्यनाथ द्वार, रामपुर रोड पर 16 और 17 अगस्त को किया
जाएगा।

इस दौरान भंडारा, विश्राम स्थल, मेडिकल कैंप, एंबुलेंस, कांवड़ स्टैंड, मोबाइल टॉयलेट, मोबाइल चार्जिंग हब, शुद्ध पेयजल और अंगवस्त्र वितरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

बैठक में शहर के विकास, यातायात प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं को लेकर पत्रकारों ने भी अपने सुझाव दिए। उपाध्यक्ष ने कहा कि मीडिया प्रशासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है तथा प्राप्त सुझावों को कार्ययोजनाओं में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि BDA जनहित, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ शहर के सुनियोजित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उत्तराखंड में पत्रकार हितों को मिला बल: पत्रकार कल्याण कोष और सम्मान पेंशन योजना की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय
श्रावण मास कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक
अचानक मौत ने छीन लिया बॉलीवुड के मशहूर विलेन रूपेश कुमार को
नफरत और हिंसा का अंतिम परिणाम: तरुण की मौत पर सोचने वाली कहानी
बहजोई क्षेत्र में स्कूल प्रॉपर्टी पर कब्जा, कार्रवाई की तैयारी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पप्पू यादव के आवास पर संदिग्ध चाकू लेकर पहुंचा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?