संवाददाता वंदना शाहजहांपुर। आज दिनांक 23.01.26 को आकॉक्षा हाई-स्कूल चमकनी करबला तथा आकॉक्षा पब्लिक इंटर कॉलेज चौढेरा मे बसंत पंचमी तथा सुभाष चंद्र जयंती बहुत धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रबंधक महोदया श्रीमती उर्मिला सक्सेना जी ने मां सरस्वती के तिलक लगाकर माल्यार्पण किया तथा दीपक जलाकर मां की अर्चना पूजा की। प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना तथा सोनिया कुदेशिया तथा मुदिता जौहरी जी ने देश के अमर शहीद सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात विद्यालय के समस्त स्टाफ ने मां सरस्वती की वंदना तथा आरती कर उनका आशीर्वाद लिया। विद्यालय की शिक्षिकाओ द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य सुश्री स्मिता सक्सेना, मुदिता जौहरी तथा सोनिया कुदेशिया तथा समस्त स्टाफ ने मां सरस्वती से ज्ञान का वरदान मांगा ताकि वे अपने ज्ञान का प्रचार प्रसार कर देश के नौनिहालों को सुशिक्षित कर देश को समृद्ध तथा विकसित कर सके।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक महोदय उर्मिला सक्सेना जी ने देश के महान सेनानायक जननायक सुभाष चंद्र बोस जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए समस्त बच्चों को उनसे सीख लेकर देश सेवा में लगे रहने की सीख दी।
आकांक्षा पब्लिक इंटर कॉलेज चौड़ेरा में धूम धाम से मनाई गई बसंत पंचमी तथा सुभाष चंद्र जयंती
Leave a Comment

