बिसौली (बदायूं)। संविलियन विद्यालय बंजरिया में विनेश सक्सैना फैमिली फाउंडेशन द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को छाते वितरित किए गए। क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू ने विद्यालय को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित करने की घोषणा कर इसे आधुनिक शिक्षा की दिशा में बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश में एक नजीर साबित होगी।
शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, शैक्षिक एवं देशभक्ति गीतों के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
आशुतोष मौर्या ने कहा कि बंजरिया विद्यालय विधायक निधि से स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत स्मार्ट क्लास, आधुनिक शिक्षण संसाधन और आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि यह मॉडल प्रदेश के अन्य सरकारी विद्यालयों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। खंड शिक्षा अधिकारी आसफपुर राजेंद्र प्रसाद ने विभाग की विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की जानकारी देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन एवं प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरिआम पाराशरी, ब्लाक आसफपुर प्रशासक ओम किशन, घनश्याम माहेश्वरी, विपनेश मिश्रा, प्रभाकर शर्मा, अबधेश कुमार, सरस्वती, तृप्ती सक्सैना, नेहा, सरोज, शालिनी, माला देवी, इन्द्रा, ऊषा, गुड्डो समेत अभिभावक, ग्रामवासी व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
बंजरिया विद्यालय बनेगा स्मार्ट स्कूल, विधायक ने की घोषणा
Leave a Comment

