थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा 01 किग्रा 200 ग्राम डोडा चूर्ण सहित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही अभियान के अन्तर्गत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त राशिद पुत्र शाहिद उम्र 26 वर्ष निवासी अब्दुल कलाम वाली गली सीकरी गेट कस्वा व थाना चन्दौसी जनपद सम्भल को मय 01 किग्रा 200 ग्राम डोडा चूर्ण सहित गिरफ्तार किया गया है । जिसके संबंध में थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 169/2026 धारा 8/15(b) एनडीपीएस एक्ट वनाम् राशिद पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0स0 169/2026 धारा 8/15(b) एनडीपीएस एक्ट थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूँ
2.मु0अ0सं0 156/2020 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना चन्दौसी जनपद सम्भल
3.मु0अ0सं0 462/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना चन्दौसी जनपद सम्भल
4.मु0अ0स0 121/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना बनियाठेर जनपद सम्भल
5.मु0अ0सं0 289/2025 धारा 305, 317(2), 331(4) थाना चन्दौसी जनपद सम्भल
6. मु0अ0सं0 313/2025 धारा 305, 317(2), 331(4) थाना चन्दौसी जनपद सम्भल

